नीट पेपर लीक
अबतक क्या-क्या हुआ?

परीक्षा के दिन से लेकर री-एग्जाम तक — हर बड़ी तारीख, हर बड़ी घटना। एक नज़र में पूरी कहानी।

टाइमलाइनतारीख दर तारीख

#01परीक्षा
3 मई

देशभर के 551 शहरों में NEET परीक्षा आयोजित हुई, 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

#02अलर्ट
7 मई

सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सबूत समेत सामने आने लगीं।

#03खुलासा
11 मई

राजस्थान पुलिस के एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि एक गेस पेपर में से करीब 120 प्रश्न केमेस्ट्री के पेपर में पाए गए।

#04रद्द
12 मई

NTA ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' रद्द कर दी गई है।

#05CBI
12 मई

केंद्र से निर्देश मिलने के बाद CBI ने कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

#06हिरासत
12 मई

महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक से शुभम खैरनार नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसका अनुरोध राजस्थान पुलिस ने किया था।

#07सुप्रीम कोर्ट
13 मई

मेडिकल एसोसिएशन ने नीट-यूजी परीक्षा प्रणाली में सुधार का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

#08हिरासत
13 मई

पुलिस ने पुणे के बिबवेवाड़ी से मनीषा वाघमारे को हिरासत में लिया और उसे CBI को सौंपा।

#09रिमांड
13 मई

मुंबई की एक अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार को CBI की दो दिन की 'ट्रांजिट रिमांड' में भेज दिया।

#10गिरफ्तारी
13 मई

CBI ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में जयपुर से मंगीलाल बिंवाल, विकास बिंवाल और दिनेश बिंवाल को गिरफ्तार किया।

#11आरोप
13 मई

जयपुर में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने आरोप लगाया कि 'बड़े लोगों' को बचाया जा रहा है।

#12हिरासत
13 मई

महाराष्ट्र पुलिस ने धनंजय लोखंडे और CBI ने लातूर से केमेस्ट्री के रिटायर्ड लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी को हिरासत में लिया।

#13रिमांड
14 मई

CBI मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने पांच आरोपियों को सात दिन की CBI हिरासत में भेजा।

#14बैठक
15 मई

नीट यूजी परीक्षा दोबारा कराने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

#15री-एग्जाम
15 मई

NTA ने यह घोषणा की कि रद्द की गई नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा कराई जाएगी।

#16कॉन्फ्रेंस
15 मई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एक्जाम को लेकर कॉन्फ्रेंस की।

#17गिरफ्तारी
15 मई

नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पी. वी. कुलकर्णी को CBI ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया।

#18गिरफ्तारी
16 मई

CBI ने बायोलॉजी की लेक्चरर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया, वह पेपर तैयार करने वाली NTA की समिति का हिस्सा थीं।

#19रिमांड
16 मई

विशेष CBI न्यायाधीश अजय गुप्ता ने कुलकर्णी और वाघमारे को 10 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया।

#20रिमांड
17 मई

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मनीषा मंधारे को 14 दिन की CBI हिरासत में भेजा।

आगे क्या?

क्या री-एग्जाम से
बहाल होगा भरोसा?

जांच जारी है, फैसले बाकी हैं और लाखों छात्र इंतज़ार में हैं। टाइमलाइन का अगला अध्याय अभी लिखा जाना बाकी है।

#NEET2026#PaperLeak#ReExam
?

— समाप्त · रिपोर्ट अपडेट होती रहेगी —